फाजिलनगर ब्लाक के गांव रहसू जनोबी पट्टी के टोला पुरैना में बिजली गिरने से झुलसी 12 वर्षीया बालिका की मौत हो गई। बालिका शनिवार की दोपहर में घरवालों के लिए भोजन लेकर खेत में जा रही थी।
रामप्रवेश कुशवाहा के घर के लोग शनिवार को खेत में काम कर रहे थे। दोपहर में पुत्री ज्योति भोजन लेकर खेत में जा रही थी। अचानक शुरू हुई बारिश के साथ तेज कड़क के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से ज्योति की मौत हो गई। बारिश रुकने पर लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।