फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Sat, 14 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सीएचसी में भर्ती एक 26 वर्षीया महिला की बृहस्पतिवार की सुबह प्रसव के दौरान मौत हो गई। प्रसूता ने एक बच्ची को जन्म दिया था। अस्पताल में मौजूद प्रसूता के घरवालों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। प्रसूता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने स्टॉफ नर्स सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज निवासी रघुनाथ साहनी की बहन गायत्री को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। रघुनाथ के मुताबिक उनकी बहन को सुबह प्रसव रूम में स्टॉफ  नर्स लेकर गई। वहां दाई के भरोसे छोड़कर नर्स कहीं चली गई।
उनका आरोप है कि दाई ने गायत्री को एक इंजेक्शन लगाया, उसके चलते उसकी बहन की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी जब प्रसव रूम के बाहर खड़े परिवार के लोगों को हुआ तो वह हंगामा करने लगे। उन्होंने स्टॉफ  नर्स और दाई पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

 इसकी जानकारी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय खेतान सहित अन्य लोगों को हुई तो वह भी अस्पताल में पहुंच गए। घटना की सूचना थाने पर पहुंची तो एसआई अरविंद कुमार मिश्रा पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। प्रसूता के भाई रघुनाथ ने तहरीर देकर स्टॉफ  नर्स सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर गायत्री को मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. एसपी सिंह का कहना था कि घटना की सूचना मिली थी। वहां के डिप्टी सीएमओ को तत्काल मौके पर भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें