फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति खंडित की, हंगामा

Sat, 14 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में हरिद्वार से अपनी ससुराल आए एक युवक ने नगर के प्राचीन काली मंदिर में जमकर उत्पात मचाते हुए मां काली की मूर्ति को खंडित कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



मंदिर परिसर में मौजूद वृद्धा कलावती, सावित्री ने बताया कि मालन नदी की तट पर स्थित काली मंदिर में सुबह के समय एक युवक आया। उसने मां काली की उपासना की और थोड़ी देर बाद अचानक काली की प्राचीन मूर्ति को खंडित कर दिया। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया।

आरोपी ने उन पर हमले का प्रयास करते हुए रम्पुरा क्षेत्र की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसको दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम विपिन निवासी नई कालोनी, बहादराबाद (ज्वालापुर) हरिद्वार बताया। वह अपनी पत्नी के साथ रम्पुरा में ससुराल आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर युवक का साला संजय भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


एसडीएम वीके श्रीवास्तव, सीओ संजय राय, थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ की। पंडित शिवदत्त शर्मा की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी विपिन ने काली की मूर्ति क्यों खंडित की, इस बारे में उसने मौन साध लिया। उधर, प्राचीन मंदिर में काली की मूर्ति खंडित होने के बाद शशिनाथ, गजेंद्र, बलराज, शिवदत्त मां काली की नई मूर्ति लेने के लिए हरिद्वार रवाना हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें