फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में नकली मिलीं चार दवाएं

Wed, 01 Jun 2016 11:33 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। औषधि निरीक्षक की तरफ से जनपद में दवा की थोक और फुटकर दुकानों में छापे और जांच के दौरान लिए गए दवा के नमूनों की जांच में चार नकली पाई गई हैं।
विज्ञापन


विभाग ने इन दवाआें की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया है। औषधि निरीक्षक अशोक कुमार के मुताबिक कुछ दिनों पूर्व जनपद की दवा की कई थोक एवं फुटकर दुकानों में छापे और जांच की गई थी। उस दरम्यान दवाओं के नमूने लिए गए, जिनकी लैब में जांच कराई गई।

डीआई के मुताबिक जांच में एनाफ्लॉम एक्सपीएस बैच नंबर 5टी58008 मैन्युफैक्चरर नेम अलबर्ट डेविड लिमिटेड कोलकाता, डर्मी-5 बैच नंबर जीआई5265 यूनिवर्सल ट्विन लैब्स बड्डी, ग्लाइकोमेट-500एसआर बैच नंबर 28011336 यूएसवी लिमिटेड बड्डी (एच.पी.) और नीमूफीड-पी बैच नंबर टी-17786 मैन्युफैक्चरर नेम साइब्लीस ड्रग एंड फार्माक्यूटिकल पॉन्टा साहिब की खरीद-फरोख्त पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने जनपद के सभी थोक एवं फुटकर दवा विक्रेताओं को ये दवाएं संबंधित कंपनी को वापस लौटाकर विभाग को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया है।


साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि यदि भविष्य में जनपद के  किसी भी दवा प्रतिष्ठान में ये    दवाएं पाई गईं तो संबंधित दवा विक्रेता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें