फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप

Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एक प्रमुख राजनीतिक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष को चोरी के आरोप में शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कुछ और लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर देरशाम तक पूछताछ की।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पडरौना में काफी चर्चा रही। पडरौना चीनी मिल के बंद हो जाने के बाद उसके काफी कलपुर्जे और अन्य सामान गायब हो गए हैं।
हालांकि प्रशासन मिल की संपत्ति को कुर्क कराकर उसकी नीलामी के प्रयास में है। छह से अधिक बार पडरौना तहसील में एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अधिकारी बैठकर नीलामी का प्रयास किए, लेकिन मिल का कोई खरीदार नहीं आया।  इधर मिल की संपत्ति चुराने की सूचना कोतवाली पुलिस को किसी मुखबिर ने दी।
आरोप है प्रमुख राजनीतिक दल के इस पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोग चीनी मिल के सामान चोरी होने में शामिल रहे। पुलिस पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोगों को कोतवाली में लाकर पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पूछताछ के लिए कुछ लोगाें को लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें