फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने एसएसबी के जवानों को पीटा

Sun, 25 Oct 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी कैंप बरगदवा बीओपी पर तैनात दो जवानों पर तस्करों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मामले में पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसबी जवान गोविन्द ,राकेश तोमर ,बरगदवा बाजार से शुक्रवार की शाम वापस अपने कैंप जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने बार्डर के समीप अवैध वसूली करते देखकर रुक गए और उन लोगों को मना किया।
जिस पर वे लोग आग बबूला हो गए और एक जुट होकर जवानों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसबी के प्रथम वाहिनी उपनिरीक्षक एमआर मोहन्थी व बरगदवा पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर घायल जवानों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले गए।
विज्ञापन

जवानों ने बताया की 21 अक्टूबर को अवैध वसूली कर रहे तस्करों को मना किया। इससे वे लोग आक्रोशित होकर हमला कर दिया। एस0एस0बी के प्रथम वाहिनी उपनिरीक्षक एमआर मोहन्थी के तहरीर पर बरगदवां पुलिस ने सोनू  ,वदूद  ,गफफार ,सहनवाज ,शाहआलम  ,सोनू समेत 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ बरगदवां सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें