फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के विरोध में भट्ठा और गांव वालों में मारपीट, छह घायल

Sun, 08 May 2016 11:28 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया में थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर में स्थित दो ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब को बंद कराने के लिए पहुंचे गांव वालों और भट्ठा पर मौजूद लोगों के बीच रविवार को देर शाम ईंट-पत्थर चले। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की तरफ से भट्ठों पर उठाकर लाए गए कच्ची शराब के डब्बों को कब्जे में ले लिया। देर शाम घायलों के इलाज दौरान फिर से पुलिस के सामने दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई। इसमें पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन


 कच्ची शराब से पिछले एक वर्ष में अगल-बगल के गांव के कुछ लोग अस्पताल में दम तोड़ चुके हैं। ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब को बंद कराने को लेकर गांव वालों की ओर से कई बार थाने में शिकायत की जा चुकी थी। पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से गांव वाले नाराज थे। इस बीच दौरान रविवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बब्बन कुशवाहा निवासी बरवां जंगल की मौत हो गई। इससे नाराज बरवां जंगल गांव के रविवार को देर शाम मैनपुर स्थित र्दो इंट भट्ठों पर कच्ची शराब बंद कराने पहुंच गए। वर्हां इंट भट्ठे पर काम करने वाले और गांव के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष के लोगों के बीर्च इंट पत्थर चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची भी जहां पुलिस के सामने कई लोग चोटिल भी हुए।

इसमें पीयूष यादव, साधु यादव, सत्यनरायन सिंह, व्यास यादव, अजय कुशवाहा, राजू सिंह घायल हो गए। जबकि अवैध कच्ची शराब को बंद कराने पहुंचे लोगों में कृष्ण श्रीवास्तव, सत्येंद्र सिंह, वीरू सिंह, धनंजय गुप्ता, भगराज गुप्ता, राहुल राजभर, बडे़ सिंह, चंदन गुप्ता, रघुनाथ सिंह सहित आदि लोग शामिल रहे। 
विज्ञापन

पुलिस ने गांव वालों की तरफ र्से इंट भट्ठों से उठाकर ले गए डब्बों को कब्जे में ले लिया। जिसे पुलिस थाने लेकर आई। गांव वालों का आरोप था कि बार-बार थाने में शिकायत की जाती है लेकिन पुलिस की तरफ से ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब बनाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। विवश होकर यह कदम उठाना पड़ा। सीएचसी कसया में इलाज करा रहे गांव वालों तथा ईंट भट्ठा पर काम करने वालों के बीच पुलिस के सामने दोबारा मारपीट हो गई। इससे बौखलाई पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। जांच चल रही है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें