फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की चाकू मारकर हत्या

Fri, 25 Mar 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रामबेलास (फाइल फाोटाो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही/कुबेरस्थान। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के जंगल सिसवां गांव में किसी ने कुटी पर सो रहे 50 वर्षीय किसान की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने गोताखोराें की मदद से शुक्रवार को शव बाहर निकलवाया और इस मामले में दो व्यक्तियों पर हत्या करने और शव छुपाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों के परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के जंगल सिसवां के दमका टोले में होली के दिन राशन कार्ड बनवाने को लेकर विनोद कुशवाहा ने अपशब्द कहा था। इसे लेकर गोरखनाथ यादव और विनोद के घर से मारपीट होने लगी। उस समय गांव के लोगाें ने बीचबचाव कर दोनों पक्षाें को समझा कर शांत कर दिया।

कहा जा रहा है कि घटना के करीब दो घंटे बाद गांव के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर गोरखनाथ और एक अन्य व्यक्ति को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हमलावर भाग गया। अभी इनका इलाज चल ही रहा था कि रात में भोजन कर कुटी पर सोने गए गोरखनाथ के पट्टीदार रामबेलास यादव को रात के एक बजे कुछ लोगों को उठाकर ले गए।
विज्ञापन


यह देख कुटी के साधु बालक दास त्यागी के शोर करने पर हमलावराें ने रामबेलास को खेत में पटक दिया और साधु को दौड़ाने लगे। साधु ने भागकर घटना की जानकारी गांव में दी। गांव के लोग पहुंचे तो कुटी के अंदर खून गिरा था और एक रस्सी पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात में मौके पर पहुंची और खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार को डाग स्क्वायड टीम पहुंची। तब नहर में शव फेंके जाने की बात पता चली। दिन के 11 बजे गोताखोरों की मदद से रामबेलास का शव बाहर निकाला गया। रामबेलास के बेटे संतोष के तहरीर पर पुलिस ने रामअवध कुशवाहा और विनोद कुशवाहा पर हत्या करने तथा शव छुपाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना पर डीएम लोकेश एम, एएसपी लाल साहब यादव, सीओ शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे थे।


एसओ कुबेरस्थान राणा राजेश सिंह का कहना था कि संतोष की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध हत्या करने और शव छुपाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें