फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग लगी

Sat, 14 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दरबार रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान में बृहस्पतिवार की देर रात आग लग जाने से सभी सामान जलकर नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान की ऊपरी मंजिलों को भी क्षति हुई।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए अग्निशमन दस्ते को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। दरबार रोड स्थित छुछिया गेट के पास तीन मंजिला इमारत के भूतल पर सुनील जायसवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान थी। इस दुकान में टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और बाइक रखी थी। रात के करीब एक बजे दुकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं।
इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आग बुझाने के लिए लोग बालू और पानी आदि फेंकने लगे। इसकी सूचना अगिभनशमन दस्ते को दी गई। काफी देर बाद फायर ब्रिगेड दस्ता पहुंचा। दुकान से निकल रही आग की लपटों से ऊपर की मंजिल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घर में रहने वाले लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। आग लगने के कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें