फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
टीचर - फोटो : file photo
विज्ञापन
फाजिलनगर। प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने कई विद्यालयों में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान अलग-अलग विद्यालयों में आठ शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं, जबकि एक विद्यालय बंद मिला। विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के साथ बंद मिले विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन



सत्र शुरू होने के पहले दिन फाजिलनगर ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रकाश यादव ने विद्यालयों में पहुंचकर जांच की। सबसे पहले वह प्राथमिक विद्यालय सठियांव पहुंचे, जहां चार में से एक शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़हरा पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय महुअवां में जांच के दौरान तीन में से दो अध्यापिकाएं अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय बकुलहर में दो, प्राथमिक विद्यालय गड़हिया पश्चिम टोला में दो, अवरवा सोफीगंज में एक शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटते हुए बंद मिले विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें