फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकवाग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 06 Jun 2016 12:01 AM IST
कुशीनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
train - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला,
विज्ञापन
रविवार की शाम खड्डा कस्बे के एक बीमार बुजुर्ग ने रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। शाम 6 बजे अचानक हुई इस घटना को देख लोग अवाक रह गए। आनन-फानन घरवाले पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर कटी लाश उठा ले गए।
विज्ञापन


 वार्ड संख्या पांच गांधीनगर निवासी गया मद्धेशिया (70) लकवाग्रस्त थे। रविवार की शाम करीब 6 बजे वे लाठी के सहारे धीरे-धीरे खड्डा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों के अनुसार बुजुर्ग कप्तानगंज-नरकटियागंज रेलवे ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी को देखकर ट्रैक पर लेट गए। जब तक लोग बुजुर्ग को बचाने के लिए दौड़ते, तेजी से आ रही मालगाड़ी इनके ऊपर से गुजर गई। 

ट्रेन गुजरने के बाद लोग पहुंचे तो बुजुर्ग का शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। हादसे की जानकारी होते ही घर के लोगों समेत कस्बे के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घरवाले आनन-फानन शव को उठा ले गए। कस्बे में इस बात की चर्चा है कि बुजुर्ग ने कुछ खाने के लिए पैसा मांगा तो परिवार के किसी सदस्य ने भला बुरा कह दिया। इसी से आहत बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर जान दे दी।
विज्ञापन


हालांकि घर वालों ने इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी जेपी पाठक का कहना है कि मालगाड़ी से एक व्यक्ति के कटकर मरने की सूचना मिली तो सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था। परंतु घरवाले शव उठा ले गए थे। घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच पड़ताल   कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें