फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का खाना खाकर प्रधान समेत परिवार बेहोश

Mon, 06 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
असंद्रा थाना क्षेत्र के पकरिहा गांव निवासी श्रीकांत की मौत के बाद गमगीन वृद्ध मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेंदाघाट। घर में रात का खाना खाने के बाद ग्राम प्रधान और उसका पूरा परिवार बेहोश हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रधान ने संदेह पर खाने के नमूने की जांच कराने की बात कही है। तिंदवारी क्षेत्र के भुजरख ग्राम प्रधान रामभवन शर्मा (52) पुत्र सुंदरलाल और उसका पूरा परिवार शनिवार की रात घर में खाना खाने के बाद सो गया। रविवार को सुबह देर तक न उठने पर प्रधान के भतीजे मोनू ने सभी को जगाने की कोशिश की। बेहोशी हालत में देख आशंका पर उसने पड़ोसी टीचर सीताराम पाल को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस पर अन्य पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। बेहोशी हालत में ग्राम प्रधान समेत उसके छोटे भाई शिवभवन (44) व चाची गीता देवी (55) और भतीजी शिवानी (17) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मोनू ने बताया कि रात को सभी ने ताजा खाना खाया था। उसने नहीं खाया। इसलिए वह बचा रहा। आशंका जताई कि खाने में जहरीला पदार्थ की मिलावट से यह घटना हुई। पीएचसी प्रभारी डा. नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थ का अभी तक कोई नमूना नहीं लिया गया। मामला संदिग्ध होने से उन्होंने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया था। उधर, थानाध्यक्ष जनमेजय सचान ने ऐसी किसी सूचना से अनभिज्ञता जताई। जिला अस्पताल में होश आने पर प्रधान रामभवन ने बताया कि वह बचे हुए खाने की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें