फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से युवती की मौत, युवक गंभीर

Tue, 12 Jul 2016 11:00 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कुशीनगर/मथौली बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सतभरिया गांव में एक आरओ प्लांट पर काम कर रही युवती और आरओ प्लांट के मालिक युवक ने मंगलवार को दोपहर बाद जहर खा लिया। इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाते वक्त रास्ते में युवती की मौत हो गई। युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घरवालों ने युवती की लाश युवक के दरवाजे पर लाकर रख दी है। घटना के पीछे तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


सतभरिया और अजीजनगर गांव का टोला खपरधिक्का एकदम सटे स्थित है। सतभरिया निवासी भरत सिंह (40) पुत्र सितई सिंह ने कुछ वर्ष पहले अपने घर में ही आरओ प्लांट खोला था। खपरधिक्का टोले की रहने वाली रानू (20) पुत्री रामाश्रय विश्वकर्मा इसी प्लांट पर काम करती थी। कहा जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर बाद प्लांट पर ही दोनों ने एक साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद ही इनकी हालत बिगड़ने लगी तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद भरत सिंह की पत्नी और घर के अन्य सदस्य दोनों को इलाज के लिए लेकर मथौली बाजार सीएचसी पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते वक्त रास्ते में रानू की मौत हो गई। रानू का शव लेकर उसके घरवाले लौटकर गांव आ गए और भरत सिंह के घरवाले उन्हें इलाज के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। गांव वापस आने पर रानू के घरवालों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए उसका शव भरत सिंह के दरवाजे पर लाकर रख दिया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें