फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला 

Tue, 19 Apr 2016 11:55 PM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
तिलक चौक से सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना में तमकुही विधायक अजय कुमार लल्लू सहित छह लोगों पर डकैती व अन्य आरोपों में केस दर्ज होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देर शाम पडरौना नगर के तिलक चौक से सुभाष चौक तक मशाल जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मशाल जुलूस में शामिल कांग्रेस के जिला प्रवक्ता संतोष श्रीवास्तव ने पुलिस पर जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि पुलिस सपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने विधायक सहित अन्य लोगों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग की।

जुलूस में अनूप सिंह, नबीज आलम, प्रदीप वर्मा, रामबिलास ,जहीरुद्धीन, मिलन श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, रहीम, जगदम्बा अग्रवाल, कृष्ण प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता  शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें