फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में बच्ची से दुराचार, तनाव

Thu, 31 Mar 2016 11:12 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव में बच्ची से रेप के बाद तनाव हो गया है। घटना की जानकारी होने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताआें ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि दोषी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि साढ़े तीन वर्ष की एक बच्ची बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अपने दरवाजे पर खेल रही थी, तभी एक युवक उसे सुनसान स्थान पर उठा ले गया। जहां मनमानी करने के बाद वह भाग गया।

बच्ची को तलाश रहे घरवालों को मासूम खून से लथपथ रोती मिली। उसने घटना के बारे में बताया, जिससे परिवारवालों ने एसओ तरयासुजान को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलने पर हिंदू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी अवधेश आर्य के साथ कई कार्यकर्ता बच्ची के घर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि दोषी युवक पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान हियुवा के तहसील अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राजकुमार चौहान, अरविंद यादव, अजय बारी, अजय रावत, दीपू पाठक, सत्येंद्र यादव आदि मौजूद थे।

विधायक अजय कुमार लल्लू ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्हाेंने कहा कि इस मामले में यदि पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाया गया तो इसे सड़क से सदन तक उठाया जाएगा।
विज्ञापन


इस सबंध में तरयासुजान के एसओ सुजीत राय का कहना था कि घटना की जानकारी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें