फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक को पकड़ा

Thu, 31 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  महुली दक्षिण चौराहे के पास से गांव के लोगों ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ कर पुलिस को दिया। बरामद बाइक बुधवार को महुली कसबा निवासी एक व्यक्ति के दरवाजे से गायब हुई थी। बाद में पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के अम्मादेई गांव निवासी शमशेर आलम पुत्र मोहम्मद खालिद महुली कसबे में घर बनवाकर रहते है। बुधवार को उनकी बाइक दरवाजे पर खड़ी थी। शाम चार बजे के लगभग अचानक बाइक गायब हो गई। बाइक गायब होने की जानकारी होते ही बाइक मालिक उसकी खोजबीन में जुट गए। बाइक न मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना महुली पुलिस को दिया। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे वह महुली स्थित दक्षिण चौराहे पर मौजूद थे। उसी समय कसबे का ही एक युवक बाइक लेकर उनके पास से गुजरा तो वह अपनी बाइक देखकर भौचक रह गए। युवक को रोकने का काफी प्रयास किए, लेकिन वह युवक रूका नही। वह अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसका पीछ करके उसे बंदरहिया गांव के पास से बाइक के साथ पकड़ लिए।
बाइक के साथ पकड़े गए युवक को अपने घर ले गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ में जुटी थी। बाद में पुलिस ने महुली कस्बे के ही निवासी तीन अन्य युवकों को भी शक के आधार पर पकड़ कर थाने ले गई। पूछने पर एसओ ने बताया कि इस संबंध जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद पर्दाफाश किया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें