फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक गंभीर

Tue, 16 Jan 2018 12:32 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पलटा ट्रैक्‍टर - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला। कुश्‍ाीनगर के पटहेरा और मेहदीगंज के बीच गन्ना लदी एक ट्रैक्टर ट्राली सोमवार को दोपहर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दब जाने से सिसवा मठिया का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गांव से गन्ना लेकर रामकोला चीनी मिल पर आ रहा था। घायल चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव के निवासी झपसी के 40 वर्षीय पुत्र वसीम अंसारी सोमवार को ट्राली पर गन्ना लादकर वह सोमवार को रामकोला चीनी पर ला रहे थे। दोपहर में वह अभी पटेरा गांव के आगे बढ़े थे कि अचानक ट्राली का पहिया निकल गया, जिससे ट्राली-ट्रैक्टर पलट गया। वसीम उसी के नीचे दब गए। यह देख घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई।
लोगों ने उन्हें किसी तरह ट्रैक्टर से बाहर निकाला और आनन फानन में उन्हें रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टर ने वसीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां वसीम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें