हादसे का शिकार हुए जितेंद्र की मौत से जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। बुधवार की रात को हादसे का शिकार हुए जितेंद्र की मौत से जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी किरन को जैसे ही जानकारी मिली बदहवास हो गई। जितेंद्र की मौत से 20 दिन की बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया।
जितेंद्र की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले किरन के साथ हुई थी। जितेंद्र राजगीर का काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। करीब 20 दिन पहले ही वह एक बच्ची के पिता बने थे।
घर में बच्ची के आने के बाद खुशियों का माहौल था, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार की रात को हुए हादसे में न केवल बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया बल्कि जितेंद्र के बूढे़ माता-पिता के सहारे की लाठी टूट गई।