फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से ढाई लाख रुपये की लूट

Fri, 03 Jun 2016 11:30 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। थानाक्षेत्र के मठिया गांव में तगादा करने पहुंचे पडरौना के व्यापारी से हथियार के दम पर बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। सरेआम घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे हथियार लहराते हुए खड्डा की ओर भाग गए।
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलने पर सीओ खड्डा गोरखनाथ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इसके साथ ही पुलिस वाहन चेकिंग के सहारे लुटेरों को पकड़ने में जुटी हुई है। पडरौना के थोक किराना व्यवसायी अमन जायसवाल शुक्रवार को शाम छह बजे के करीब खड्डा से वसूली कर वापस पडरौना लौट रहे थे।

खड्डा-पडरौना मार्ग के मठियां गांव के चौराहे पर भी व्यवसायी को वसूली करनी थी। करीब छह बजे व्यवसायी मठिया चौराहे पर पहुंचकर अपने चालक को गाड़ी सड़क के किनारे लगाने को कहा। वाहन चालक बाजार में ही एक दुकान के सामने गाड़ी खड़ी कर दिया तथा दुकान पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन


व्यवसायी ने सड़क के दूसरी तरफ के दुकानदार से वसूली का रुपये लिया और बैग में रखकर सड़क पार कर गाड़ी की ओर बढ़े। तभी पडरौना की ओर से दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे और अमन के कनपटी पर हथियार सटाकर उनके हाथ से बैग छीन लिए।

सरेआम इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते लुटेरे हथियार  लहराते हुए खड्डा की ओर भाग गए। खड्डा थाने पहुंचकर व्यवसायी ने इसकी सूचना दी।

लूट की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल वाहन चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चल सका था। सीओ खड्डा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। सीओ खड्डा गोरखनाथ का कहना था कि लूट के मामले में केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें