पडरौना। बुधवार को साइकिल से स्कूल जा रहे एक 10 वर्षीय विद्यार्थी को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। टक्कर मारकर भागने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने उसे सिधुआ चौकी पर बैठा लिया। बाइक की डिकी में मांस बरामद हुए। उधर घायल बच्चे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पडरौना-तमकुीरोड मार्ग पर सिधुआ गांव के पास जंगल बनवीरपुर गांव के शेखपुरवा टोले के 10 वर्षीय वकील बुधवार की सुबह सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहे थे।
सिधुआ पुलिस चौकी के पास एक बाइक सवार ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दिया, जहां बच्चा गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उस बाइक सवार को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दिए। घायल छात्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बाइक की डिकी और एक बोरे में मांस बरामद हुए।
जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो लोग सिधुआ पुलिस चौकी पहुंच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति को पकड़कर पुलिस चौकी चली गई।