फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघनाथ, भड़कुलवा चौराहे पर सन्नाटा

Mon, 04 Jan 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही भड़कुलवा निवासी सहायक एलटी प्रदीप सिंह की बाघनाथ तिराहे पर शनिवार की सुबह मौत के बाद हुए बवाल के मामले में देररात दो केस दर्ज हुए।
विज्ञापन


 इसमें 124 नामजद और लगभग 750 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के लोग दहशतजदा रहे। नतीजतन रविवार को हाटा के बाघनाथ और भड़कुलवा चौराहे पर दुकानें बंद रहीं।दरअसल, स्वास्थ्यकर्मी के मौत के बाद दो स्थानों पर हुए उपद्रव में पीएसी के ट्रक समेत 150 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।

शनिवार देर रात इस मामले में हाटा के बाघनाथ चौराहे पर हुए बवाल के मामले में एसएसआई राजेश सिंह यादव     की तहरीर पर 51 नामजद        और 350 अज्ञात लोगों के  खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह भड़कुलवा चौराहे पर जाम और उपद्रव के मामले में एसआई सचिंद्र यादव की तहरीर पर 73 नामजद और 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बवाल के बाद हिरासत में लिए 150 लोगों में से चिह्नित 26 लोगों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। वहीं 42 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है। रविवार को हाटा और भड़कुलवा में बाजार का दिन होने के बावजूद सन्नाटा रहा।

इस संबंध में हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि    भड़कुलवा और बाघनाथ में हुए उपद्रव के मामले में कुल 124 नामजद और 750 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। दोषियों को चिह्नित कर जेल भेजा जा  रहा है।

शोकसभा हुई ःकसया। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रयोगशाला सहायक प्रदीप सिंह की दुर्घटना में मौत हो जाने पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी सहित संगठन के सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा मृतक के परिवारीजनाें के प्रति शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


 इस मौके पर विजय सिंह यादव, जीतेंद्र यादव, उमेश प्रसाद, तेज प्रताप राव, विनोद कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, आशीष चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें