फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ों ने मारपीट कर उजाड़ा घर

Wed, 17 Aug 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
भूमि विवाद में लोगों ने एक शख्स का घर उजाड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के गांधी नगर मुहल्ले में मंगलवार की सुबह जमीन संबंधी एक विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक गरीब के घर में घुसकर महिलाओं समेत परिवार के अन्य लोगों की निर्मम पिटाई की।
विज्ञापन


हल्ला सुनकर पड़ोस के लोग जुटे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। इस विवाद के दौरान गरीब का घर भी उजाड़ दिया गया। इस मामले को लेकर लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

गांधी नगर मुहल्ला निवासी शिवकुमारी पत्नी दीनानाथ झोपड़ी बनाकर परिवार समेत रहती है। कबाड़ का काम करके परिवार दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करता है। शिवकुमारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बगल में रहने वाले एक परिवार के लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार आरोपियों ने घर के सारे सदस्यों की पिटाई की। इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी हुई तथा उनके गहने व नकदी भी छीन लिए गए। हंगामा सुनकर मुहल्ले के लोग जुटे और हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी झोपड़ी भी उजाड़ दी गई। 

पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कहा जा रहा है कि आरोपियों में एक व्यक्ति सत्ता पक्ष से भी जुड़ा है जिसकी वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं करती। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें