फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला: पति घायल और पत्नी की मौत

Fri, 06 Jan 2017 11:21 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुग्गी देवी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के गांव बेलवा रामजस में बृहस्पतिवार की देर रात शटरिंग के दुकानदार पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला बोल दिया। पति को बचाने पहुंची महिला की भी पिटाई की गई। आरोप है कि मनबढ़ों ने महिला पर वाहन चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में दो लोगों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।      
विज्ञापन

इस गांव निवासी रामनरेश गुप्ता कई वर्षों से शटरिंग का कारोबार करते हैं। एक सप्ताह पूर्व इन्होंने देवरिया निवासी राजन चौहान को शटरिंग का सामान एक सप्ताह के लिए दिया था। बृहस्पतिवार को रामनरेश शटरिंग का सामान वापस मांगने गया तो इसको लेकर राजन चौहान से विवाद हो गया। बृहस्पतिवार की देर रात कुछ लोग रामनरेश गुप्ता के घर पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर रामनरेश पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पति पर हुए हमले को देख पत्नी 40 वर्षीय सुग्गी देवी शोर मचाते हुए बीच-बचाव करने पहुंची। घर एवं गांव वालों के अनुसार हमलावरों ने चार पहिए वाहन से महिला को कुचल दिया और भाग निकले। सुग्गी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामनरेश ने दो नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।       
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें