फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवान पर हमला, आंख निकाल ली

Sun, 19 Jun 2016 11:43 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
गंभीर हालत में पीड़ित मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राजपुर खास में शनिवार रात बागीचे की रखवाली कर रहे व्यक्ति पर हमला करके आंखों में गंभीर चोट पहुंचाई गई। पीड़ित के भाई के मुताबिक हमलावरों ने एक आंख पूरी तरह बाहर निकाल दी और दूसरी को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई लखनऊ ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के राजपुर खास गांव निवासी विश्राम राजभर शनिवार रात गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित अपने आम के बाग की रखवाली करने गया था। रविवार सुबह उसका भाई रामकिशुन बागीचे में पहुंचा तो वहां विश्राम अचेत पड़ा था।

विश्राम की एक आंख बाहर निकली हुई थी जबकि दूसरी से भी खून बह रहा था। रामकिशुन ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों की मदद से विश्राम को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


दोपहर बाद रामकिशुन ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक ही व्यक्ति पर दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। रामकिशुन के अनुसार शनिवार को दिन में उसका भाई हल्दी के खेत की रखवाली कर रहा था। शाम चार बजे आरोपी व्यक्ति उस खेत के रास्ते जा रहा था। इस बात को लेकर विश्राम और आरोपी के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। झगड़ा खत्म होने के बाद विश्राम घर आया और खाना खाकर रात को अपने आम के बागीचे की रखवाली करने चला गया।

आरोप है कि खेत में हुए विवाद के चलते ही रात को आरोपी ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके भाई की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इस संबंध में एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि रामकिशुन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध अंग भंग करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें