फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े युवती से दुराचार की कोशिश

Sun, 19 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में मारपीट के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। दिनदहाड़े घर में घुसकर दबंग ने भाई को कैद करने के बाद युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसे लहूलुहान कर दिया। बचाने आए भाई और पड़ोसी युवक को जख्मी कर भाग निकले। कोतवाली में तीन के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है। कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ दूर स्थित घर में ब्यूटी पार्लर व सिलाई दुकान किए 28 वर्षीय युवती रविवार को सुबह कपड़े सिल रही थी। हरदौली रोड निवासी आरोपी श्रीलाल निषाद पुत्र अजय निषाद अपने दो साथियों के साथ आ धमका और युवती से बदसलूकी कर जबरन घसीटकर ले जाने लगा।
विज्ञापन


वहां मौजूद भाई ने बहन को बचाने की कोशिश की, तो कुंडी बंद कर उसे कमरे में कैद कर दिया। सीढ़ियों में युवती के साथ दुराचार की कोशिश की। शोर करने पर आरोपी ने युवती पर पेचकस से हमला कर दिया। उसका हाथ लहूलुहान हो गया। कमरे में कैद भाई पीछे से कूदकर आया और दबंग से भिड़ गया। इसी बीच पड़ोसी युवक भी बचाने आ गया। आरोपी ने उन्हें भी सब्बर से हमलाकर घायल कर दिया। ब्यूटी पार्लर में भी तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों भाग गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत रही। तमाशबीनों की भीड़ लगी रही। कुछ देर बाद बलखंडी नाका चौकी पुलिस ने आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और युवती व घायलों को अपने साथ कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर श्रीलाल पुत्र अजय निषाद व दो अज्ञात के विरुद्ध धारा 452, 354 (क), 323, 504, 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ। उधर, चर्चा है कि सत्तारूढ़ दल के एक बड़े नेता के दबाव में पुलिस मामले में हीलाहवाली बरतती रही। पीड़िता पर सुलह कराने का दबाव डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें