फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज में ठेला लगाने के विवाद में कैंची से हमला

Mon, 16 May 2016 01:01 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज में ठेला लगाने के स्थान को लेकर हुए विवाद में रविवार को दो फल विक्रेताओं में मारपीट हो गई। मारपीट में एक विक्रेता पर कैंची से हमला किया गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीचबचाव किया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग घायल को कप्तानगंज सीएचसी ले गए। जहां से इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय कस्बे के आजाद चौक पर कई लोग ठेला लगाकर फल आदि सामान बेचते हैं। हरिहरनाथ दक्षिणी वार्ड नंबर छह के निवासी दिलीप चौहान के 14 वर्षीय पुत्र करन व आजाद चौक निवासी शंकर के पुत्र संदीप भी ठेला लगाकर फल बेचते हैं। थाने में दी गई तहरीर में करन ने आरोप लगाया है कि रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उसके ठेले पर फल खरीदने ग्राहक पहुंचे।

ग्राहकों के चले जाने के बाद संदीप उससे वहां से ठेला हटाने की बात कहने लगा। मना करने पर कैंची से वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग घायल अवस्था में कप्तानगंज सीएचसी ले गए। इस संबंध में एसओ चौथीराम यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें