फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से गायब किशोर का शव नहर में मिला

Wed, 19 Oct 2016 10:34 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
दुदही/गौरीश्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव गौरीश्रीराम के टोला माधोपुर से गायब 13 वर्षीय किशोर का शव बुधवार को बड़ी गंडक नहर में मिला। छठवीं कक्षा के छात्र रहे इस किशोर के शरीर पर कई जगह चोट की निशान हैं। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ तमकुहीराज और विधायक भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के नेता अनिल पटेल का 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु उर्फ राज छठवीं कक्षा का छात्र था। घरवालों के अनुसार सोमवार को हिमांशु स्कूल नहीं गया था। घर के सभी लोग खेत में गए थे। दोपहर बाद घर लौटे तो हिमांशु नहीं मिला। उस दिन से ही घरवाले उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास ही बड़ी गंडक नहर के किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने नहर में शव देखकर शोर मचाया। शव नहर से बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान हिमांशु के रूप में हुई। बताया जाता है कि उसके कपड़े में मिट्टी बांधी गई थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान दिख रहे थे। हिमांशु का शव मिलने की खबर से गांव में कोहराम मच गया। तमाम लोग मौके पर पहुंचे। तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, सीओ श्रीशचंद और एसो ओपी राय भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें