फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्दली, होमगार्डों ने प्रधान को पीटा

Tue, 19 Jul 2016 11:54 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कप्तानगंज। मंगलवार को कप्तानगंज तहसील दिवस में अपने गांव की राशन संबंधी समस्याओं को लेकर शिकायत करने गए पटखौली के ग्राम प्रधान और एसडीएम के अर्दली के बीच मारपीट हो गई। अर्दली और वहां तैनात होमगार्डों ने ग्राम प्रधान को दौड़ाया तो वह भागकर एक कमरे में छिप गए। इस मामले में अर्दली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान संघ और राजनैतिक दलों के पदाधिकारी थाने पहुंचे। मामला बिगड़ते देखकर एसडीएम और तहसीलदार भी थाने पहुंचे और अर्दली से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाकर मामले को समाप्त कराया।
विज्ञापन



पटखौली के प्रधान मनोज कुमार अपने गांव में राशन कार्ड संबंधी गड़बड़ी को दूर कराने के लिए गांव की कुछ महिलाओं के साथ कप्तानगंज तहसील परिसर पहुंचे थे। उस वक्त एसडीएम अरुण कुमार फरियाद सुन रहे थे। प्रधान ने इस मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर से चर्चा शुरू की। बातचीत के दौरान ही वहां मौजूद एसडीएम के अर्दली और ग्राम प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। कहा जा रहा है कि कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। अर्दली ने एसडीएम की सुरक्षा में तैनात होमगार्डों के साथ मिलकर ग्राम प्रधान को दौड़ा लिया। प्रधान भागते हुए तहसील परिसर के एक कमरे में घुस गए। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने अर्दली और होमगार्डों को वहां से हटाया। प्रधान की पिटाई की खबर फैलते ही कुछ ही देर में क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान वहां पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित प्रधान को साथ लेकर प्रधान संघ तथा भाजपा नेता ब्रह्माशंकर चौधरी, एके बादल और कांग्रेस नेता राधेश्याम पासवान के अलावा विरेंद्र शाही, रामकृपाल, भगवंत गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, रामकृपाल निषाद, वकील सिंह आदि कप्तानगंज थाने पहुंचे। ये लोग अर्दली पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद एसडीएम अरुण कुमार तथा तहसीलदार बीएन सिंह के साथ थाने पहुंचे और नाराज प्रधानों को मनाने की कवायद होने लगी। एसडीएम ने अर्दली से सार्वजनिक रूप से इस गलती के लिए प्रधान प्रतिनिधि मनोज सिंह के सामने माफी मंगवाई। इसके बाद जाकर माहौल शांत हुआ। इसके चलते बड़ी देर तक वहां गहमागहमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें