फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब फेंकने की धमकी देने का आरोप

Thu, 10 Mar 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
कसया। थानाक्षेत्र भलुही मदारीपट्टी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने वाली एक महिला ने एक झोलाछाप सहित सहित तीन लोगाें पर दुकान तोड़कर अभद्र व्यवहार करने का आरोप  लगाया है।
विज्ञापन


महिला का यह भी आरोप है कि झोलाछाप ने उसे अगवा कर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो महिला ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। रामपुर कारखाना के मोहनपट्टी की निवासी बृंदा देवी के मुताबिक वह 15 वर्षों से मायके के पास कसया-पडरौना मार्ग पर भलुही मदारीपट्टी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर अपने बच्चों का भरण पोषण करती हैं।

महिला ने अपने दूर के रिश्तेदार कसया थाने के गांव साढ़ी खुर्द निवासी झोलाछाप और उसके दो अन्य सहयोगियों पर दुकान पर पहुंच कर बोर्ड को तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उक्त झोलाछाप डॉक्टर जबरदस्ती विवाह करना चाहता है जबकि उसके पति और बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि ऐसा न करने पर आरोपियों दुकान पर पहुंच कर तोड़फोड़ की और अगवा कर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर महिला ने आत्म हत्या की चेतावनी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कसया ओपी राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें