फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर किसान से दिनदहाड़े लूटे 50 हजार

Thu, 10 Mar 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार को लूट का शिकार हुआ किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को तमंचे के बल पर एक किसान से दिनदहाडे़ 50 हजार रुपये लूट लिए गए। साथ ही किसान की बाइक की चाभी, मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर पीटा।
विज्ञापन


भुक्तभोगी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, तो बाइक सवार बदमाश भाग गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर बदमाशों को पकड़ने की बात कह रही है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे भीखन मजरे गड़ेहरी गांव निवासी लखपती किसानी करता है। अगले महीने उसकी बेटी सुनीता की शादी है। बेटी की शादी में बाइक देनी है। इसलिए सुबह वह शंकरगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


रुपया निकालने के बाद बाइक से घर जा रहा था। गडे़हरी गांव मोड़ के पास एक बाइक सवार पर दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक किया। इससे पहले कि लखपती कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

इसके बाद नगदी, उसकी बाइक की चाभी, मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर काफी देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। घटना पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई। थानेदार रामराघव सिंह का कहना है कि  बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें