फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर हादसोें में 10 घायल 

Sat, 09 Jul 2016 11:24 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया। शनिवार को नेशनल हाइवे पर कसया थाना क्षेत्र में हुए दो सड़क हादसों में कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्ची समेत चार की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक घटना डुमरी गांव के पास और दूसरी कुशीनगर में जेटी बाबू तिराहे पर हुई।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक निवासी बहाउद्दीन (35) अपनी पत्नी रुकसाना (34) बेटी रोहाना (15) और रेहाना (13) तथा मां जसरीन (65) के साथ चार पहिया वाहन से सुबह गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। गाड़ी सेवरही निवासी गनेश (30) पुत्र शंकर चला रहा था। फोरलेन पर डुमरी गांव के समीप अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में चालक समेत वाहन में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए कसया सीएचसी भेजवाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक गनेश, जसरीन और रुकसाना की हालत गंभीर बताते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरा हादसा दोपहर बाद कुशीनगर स्थित जेटी बाबू तिराहे पर हुआ। यहां फाजिलनगर क्षेत्र के तरुअनवा गांव निवासी संजय गौंड़ बाइक से कसया थाना क्षेत्र के गांव परासखाड़ निवासी रिश्तेदार देवकली पत्नी शिवनरायन और पांच वर्षीय बच्ची पल्लवी को उनके घर पहुंचाने लेकर जा रहा था। जेटी बाबू तिराहे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में संजय, देवकली और बच्ची पल्लवी को चोटें आईं। इन घायलों को भी कसया सीएचसी भेजवाया गया। डॉक्टर ने बच्ची की हालत चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल
हाटा। शनिवार की सुबह अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भैंसही बाजार चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे हाटा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नियंत्रण से बाहर होने के कारण उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के मुजहना हेतिम गांव के रहने वाले गोविंद कुमार किसी काम से बोदरवार गए हुए थे। शनिवार को वह बाइक से अकेले ही हाटा की ओर आ रहे थे कि भैंसही बाजार के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार बाइक के साथ वहां से फरार हो गया, जबकि गोविंद वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।


घायल युवक की हालत नाजुक
पडरौना। एनएच 28 बी पर जिला मुख्यालय के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव कुरमौटा निवासी धीरज (28) पुत्र दीपनरायन शनिवार की दोपहर में बाइक से पडरौना की तरफ आ रहे थे। नेशनल हाइवे पर बेलवा मिश्र गांव के पास नहर के पुल किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरे युवक को आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें