फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 24 Apr 2016 11:47 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध् - फोटो : crime
विज्ञापन
कुशीनगर के पाजिलनगर में पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा आलमदास गांव में अपने रिश्तेदार के घर रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद उसके रिश्तेदार घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के बनरही गांव निवासी बलिराम गुप्ता (25) ने घर से भागकर अपने ही गांव की एक युवती से दो माह पूर्व शादी कर ली थी। लड़की के घरवालों ने उसे नाबालिग बताते हुए बघौचघाट थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। लेकिन न्यायालय के आदेश पर युवक छूटकर चला आया। वह युवती को लेकर पटहेरवा थाना क्षेत्र के बेलवा आलमदास गांव में अपनी बहन और बहनोई के घर रहने लगा था।
शनिवार की रात तकरीबन दस बजे अचानक वह चिल्लाने लगा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी हालत देख लोगों ने फोन कर एंबुलेंस मंगाई और उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह तकरीबन नौ बजे पुलिस अस्पताल में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगाें की मानें तो युवक की मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से हुई। युवक की मौत के बाद से ही युवती सहित उसकी बहन और बहनोई भी घर छोड़कर फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें