गांव गोरखपुर में फतेहाबाद ब्रांच नहर कोठी के पास अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई। जिसमें 20 एकड़ गेहूं की फसल का भूसा जलकर राख हो गया। गांव के मंदिर में आग लगने की सूचना देने पर भारी संख्या में ग्रामीण फतेहाबाद ब्रांच के पास पहुंच गए और ग्रामीण दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया।
किसानों ने गेहूं निकालकर भूसा को तूड़ी के लिए रखा हुआ था। जिसमें रविवार दोपहर को अचानक आग लग गई और फैल गई। आग लगने से किसान भीलु सिवाच की 4 एकड़ गेहूं का भूसा व एक झोपड़ी में रखा सारा सामान राख हो गया। किसान पारस का 4 एकड़, कुलदीप यादव 4 एकड़, विनोद का 2 एकड़, 2 एकड़ जयसिंह, 4 एकड़ महेंद सिवाच जल गया। ग्रामीणों के अनुसार यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो सिद्धमुख नहर के साथ लगे पेड़ो में लग चुकी आग को काबू पाना मुश्किल था।