फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से युवक को काट डाला

Tue, 05 Jul 2016 10:59 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव पडरौन मडुरही के वृत्ति टोला में मंगलवार की शाम करीब चार बजे अवैध संबंध की आशंका में एक युवक ने पड़ोस के ही 22 वर्षीय नौजवान की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। गांव से करीब 300 मीटर दूर सरेह में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और युवक को उठाकर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर शाम आरोपी युवक को पकड़ लिया। देर शाम एएसपी लालसाहब यादव ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन



वृत्ति टोला निवासी हरीलाल (22) मंगलवार की शाम चार बजे गांव से करीब 300 मीटर दूर खेतों के बीच स्थित एक पुलिया पर बैठ कर मोबाइल से कहीं बात कर रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोसी झोला लेकर पहुंचा और उसमें से कुल्हाड़ी निकालकर हरीलाल पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराया हरीलाल ने मदद के लिए चिल्लाते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उसे दौड़ाकर प्रहार करता रहा। खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो वे मदद के लिए दौड़े। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे आनन-फानन इलाज के लिए लेकर दुदही सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर विशुनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनवाया गया। हरीलाल के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि हत्या अवैध संबंध की आशंका में की गई है। गांव में इस बात की चर्चा है कि करीब छह महीना पहले ही यह युवक आरोपी की पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया था और वहीं रात भर रुक गया था। इस बात को लेकर अगले दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को देर शाम पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई। एएसपी लालसाहब यादव ने भी थाने जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ ओपी राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें