फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से नीचे गिरे दो बिजली कर्मचारी जख्मी, ट्रॉमा रेफर

Tue, 05 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर में भूमिगत बिजली केबल बिछाने के दौरान दो युवक खंभे से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को आननफानन में सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


नगर में इन दिनों भूमिगत विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। मंगलवार शाम चार बजे पावर हाउस के बाहर मंडी परिषद के करीब लगे खंभों पर चढ़कर नंदराम (25) पुत्र रामू व आसिफ (22) निवासी इंदौरा कोतवाली महमूदाबाद लाइन की टेस्टिंग कर रहे थे।

तकनीकी खराबी के कारण टेस्टिंग के दौरान युवकों को करंट लग गया, जिससे दोनों कर्मी खंभे से नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं हैं। आस-पड़ोस के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर अजय वर्मा ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें