फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग विधवा को डायन बताकर पीटा

Tue, 02 Aug 2016 11:19 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जटहां बाजार। क्षेत्र के पडरी पिपरपाती गांव में एक बुजुर्ग विधवा को कुछ लोगों ने डायन बताकर पीटा। महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसे घर से बाहर निकाला। विशुनपुरा सीएचसी में इलाज और डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग की। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के मुताबिक महिला सोमवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर फूल तोड़ने गई थी। आरोप है कि महिला को देखते ही वे लोग अपशब्द बोलते हुए दरवाजे से उसे खींचकर घर के अंदर ले गए। उस घर के लोग एक लड़के पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए डंडे से पीटने लगे। महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हो गए और किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला। महिला के घरवालों ने उसे इलाज के लिए विशुनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने मंगलवार को डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद दो लोगों के विरुद्ध जटहां बाजार थाने में तहरीर दी। पीड़िता का कहना था कि यदि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेगी। इस संबंध में प्रभारी एसओ जितेंद्र राय का कहना था कि तहरीर मिली है। जांच करने के लिए पुलिस भेजी गई है। आरोप सही मिला तो इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें