फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवती का शव

Tue, 12 Jul 2016 11:07 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव में एक युवती का शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। बेटी को खोजते हुए मां वापस घर पहुंची तो अंदर की स्थिति देखकर चीख पड़ी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


बनवरिया निवासी रबिता (15) पुत्री गनेश पटेल सोमवार की शाम कोटेदार के यहां मिट्टी का तेल लेने गई हुई थी। देर शाम तक बेटी घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजने निकली। पूरा गांव खोजने के बाद भी पता नहीं लगा तो वह वापस घर आ गई। घर में घुसते ही उसे बेटी रबिता की लाश कटरैन वाले घर की बल्ली में फंदे से लटकती दिखी। मां ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे आसपास के लोग भी अवाक रह गए। किसी ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी तमकुहीराज अजय कुमार सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। 

घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं
तमकुहीराज। रबिता ने आत्म हत्या कर ली होगी? यह बात बनवरिया गांव के लोग मानने को तैयार नहीं हैं। गांव में इस संदिग्ध मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। गांववालों के अनुसार दिहाड़ी मजदूर गनेश पटेल कभी कभार ही घर आते हैं। उनका लड़का भी ससुराल में रहता है। घर पर रबिता अपनी मां लाल देवी के साथ रहती थी। गनेश जब भी घर आते थे तो बेटी को घर खर्च के लिए रुपये दे जाते थे। कहीं आने-जाने या किसी अन्य तरह की कोई बंदिश भी उस पर नहीं थी। फिर अचानक घर में फंदे से लटक जाने का कोई कारण किसी के समझ में नहीं आ रहा। मौके पर गए पुलिसकर्मी भी मानकर चल रहे थे कि घटना के पीछे कोई और कहानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें