स्कूल वाहनों में परखी सुरक्षा व्यवस्था
पडरौना। एसपी के निर्देश पर नगर में संचालित होने वाले विद्यालयों का बुधवार को सीओ की अगुवाई में यातायात पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। इसमें स्कूली वाहनों की जांच कर यात्रा के दौरान बच्चों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली।
सीओ नितेश प्रताप सिंह की अगुवाई में रामकोला रोड के ड्रीम एकेडमी, कठकुइयां रोड के मदर केयर, बावली चौक स्थित न्यू सनराइज एकेडमी, आवास विकास कॉलोनी स्थित किड्डीज कार्नर, जयपुरिया स्कूल, रविंद्र नगर स्थित गीता इंटर नेशनल स्कूल और शाकुंतल पब्लिक स्कूल समेत अन्य स्कूलों में पहुंचे टीएसआई परमहंस ने वाहनों की जांच की। वाहनों में लगाए गए अग्निशमन यंत्र, टूल्स किट्स समेत बच्चों को यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं और उनकी सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी ली। कमियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।