फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया गया कब्जा

Fri, 28 Dec 2018 11:57 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
encroachment
विज्ञापन
कसया। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार नगर के बुद्धनगरी वार्ड 21 झुंगवा में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण किए गए गड्ढे को मूल स्वरूप में लाने के लिए जेसीबी से खुदाई करवाई। इस जमीन पर नगर के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। वार्ड के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट प्रयागराज में मुकदमा दाखिल किया था।

 

कोर्ट ने गड्ढे की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसी कड़ी में प्रशासन की ओर से बीते 8 दिसंबर को वार्ड में गाटा संख्या 156,क्षेत्रफल 0.150 हेक्टेयर से स्थाई और अस्थाई अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया था।

विज्ञापन

शुक्रवार को फिर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय और नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय की अगुवाई में जेसीबी से खुदाई करवाकर गड्ढे को मूल स्वरूप में परिवर्तित किया गया। हालांकि जमीन पर चल रहे जेसीबी को कई बार रोकना पड़ा लेकिन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मौजूद लोगों को संतुष्ट करते हुए खुदाई करवाई। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्र, एसआई मृत्युंजय सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि, अरविंद पति त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक ब्रजेश गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें