फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर चली तलाश, राप्ती नदी में नहीं मिला शव

Tue, 16 Oct 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्या अभियुक्त को रिमांड पर लेकर नदी में शव को खोजती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। करीब एक महीने पूर्व उर्दहा गांव की सुनीता की हत्या कर राप्ती नदी में फेंके गए शव की तलाश में गोताखोरों के साथ पुलिस की दिनभर चली मशक्कत बेनतीजा रही। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पहुंची पुलिस ने गोरखपुर जिले की सीमा में राप्ती नदी में शव की तलाश कराई।

विज्ञापन

एसओ रामकोला राहुल सिंह ने बताया कि उर्दहा की 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी रामभवन का गांव के शेष उर्फ बीरू से करीबी रिश्ता था। आरोपी ने साजिश के तहत 17 सितंबर को फोन कर सुनीता को गांव के बाहर बुलाया। सुनीता अपने साथ सात लाख रुपये लेकर गई।
 

उन्हीं रुपयों की लालच में आरोपी ने सुनीता को कार से लेकर गोरखपुर गया और रास्ते उसकी हत्या कर शव को राप्ती नदी में फेंक दिया। पुलिस की पकड़ में आने के बाद हत्यारोपी ने पुलिस को घटना की यहीं जानकारी दी थी। आरोपी को तो जेल भेज दिया गया था, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था।

विज्ञापन

 

मंगलवार को आरोपी शेष उर्फ बीरू को 12 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया गया। आरोपी को साथ लेकर पुलिस टीम गोरखपुर राप्ती नदी के तट पर गई,जहां आरोपी ने हत्या के बाद शव को फेंकना बताया था। हत्यारोपी के बताए जगह पर गोताखोरों की मदद से राप्ती में शव की तलाश कराई गई, लेकिन शव नहीं मिला। रिमांड की अवधि खत्म होने की वजह से आरोपी को जेल वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें