फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेवर में आए नए एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए खींचा खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉरगेट में फेल तो छिनेगी थानेदारों की कुर्सी
विज्ञापन

फोटो के साथ
नए एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए शुरू की ग्रेडिंग
गोतस्करी, अवैध शराब और असलहों की खेप बिहार आई-गई तो खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। बिहार और नेपाल की सीमा से जुड़ा कुशीनगर अपराध के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है। यहां गोवंशीय पशुओं की तस्करी, अवैध शराब और असलहों की खेप जनपद की सीमा से होकर बिहार भेजी जाती है। अपराध नियंत्रण को लेकर नवागत एसपी ने रणनीति बनाई है। एसपी के टॉरगेट में फेल होने वाले थानेदारों की कुर्सी जाएगी।
विज्ञापन

29 सितंबर को 33वें एसपी के रूप में राजीव नारायन मिश्र ने जिले की कमान संभाली है। तब से लेकर अब तक एसपी जिले की भौगोलिक स्थिति और अपराधों की प्रवृत्ति के साथ थानाध्यक्षों की कार्यशैली को समझ रहे थे। उन्होंने अपराध नियंत्रण और सही ढंग से पुलिसिंग की दिशा में काम नहीं करने वाले थानाध्यक्षों और चौकी इंचार्जों को चिह्नित करने के लिए रणनीति तय की है। एसपी के तय पैमाने में गुडवर्क का आंकड़ा, थानेदारों की सत्य निष्ठा, भ्रष्टाचार में संलिप्तता और आमजन से कैसा व्यवहार है, यह तो शामिल है ही, साथ ही पूर्व में घटित अपराधों के पर्दाफाश की क्या स्थिति है, इसकी समीक्षा की जाएगी। वांछितों व वारंटियों की गिरफ़्तारी, विवेचनाओं के निस्तारण की स्थिति भी मानक की कसौटी पर कसी जाएगी। गोतस्करी, अवैध शराब और असलहों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयास की समीक्षा होगी। फरियाद लेकर थानों में जाने वाले आमजन और जनप्रतिनिधि के साथ मातहतों के व्यवहार का आंकलन होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों से फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके साथ ही अपराधों को रोकने के लिए समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियान में की गई कार्रवाई के आंकडे़ भी देखे जाएंगे। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण की दिशा में कारगर कदम उठाने में असफल थानाध्यक्षों को हटाए जाने में कोई हिचक नहीं होगी। अपराधियों से साठगांठ रखने वाले पुलिस कर्मी भी निशाने पर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें