फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34368 शीशी अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार ले जा रहे थे

Wed, 06 Jun 2018 12:15 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
amar ujala - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के चखनी चौराहे पर सोमवार आधी रात को पंजाब से बिहार जा रही मिनी ट्रक से 706 पेटी (34346 शीशी) अंग्रेजी शराब पकड़ी। शराब की यह खेप लेकर जा रहे पंजाब प्रांत निवासी पिता-पुत्र भी पकड़े गए हैं। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज के सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस की टीम गश्त कर रही थी तभी एक मिनी ट्रक को तमकुहीराज की ओर से हाइवे के बाईपास सड़क के रास्ते टड़वां दाहूगंज की ओर जाते देखा गया। पुलिस टीम ने उसे गोसाईं पट्टी पुल पर घेरकर पकड़ लिया। जांच करने पर इसमें अंग्रेजी शराब की 706 पेटियां मिलीं।
पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से अंग्रेजी शराब की यह खेप बिहार भेजी जा रही थी। चालक योगेंद्र सिंह तथा हरगोविंद सिंह निवासी ग्राम सादीपुर, थाना खमानु जनपद फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि शराब ले जाने के लिए फर्जी बिल्टी भी बनाई गई थी। पकड़े गए पिता-पुत्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम तथा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शराब की खेप मंगाने वाले कारोबारी के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस की गश्ती टीम में तरयासुजान एसओ विनय पाठक, चौकी प्रभारी बहादुरपुर विकास यादव, चौकी प्रभारी डिबनी भरत राम मिश्रा, चौकी प्रभारी तमकुहीराज सुरेंद्र बहादुर सिंह, एसआई वेदप्रकाश सिंह व कांस्टेबल रामप्रवेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें