फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आ रहा बालू, 12 ट्रक, तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। एसडीएम कप्तानगंज ने शुक्रवार की रात रामकोला में बालू लदे 12 ट्रक और तीन ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी। ट्रक धर्मसमधा मंदिर के पास खड़े कर दिए गए, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली थाने भेज दी गई। इस कार्रवाई से बालू के धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार अपने सहयोगी योगेंद्र गुप्ता के साथ रात में करीब बारह बजे बिहार से आ रहे बालू लदे 12 ट्रक और तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इन वाहनों के चालकों के पास बिहार से बालू ढुलाई से संबंधित कोई कागजात नहीं थे। उन्होंने धर्मसमधा मंदिर के पास बालू लदे ट्रकों को खड़ा करा दिया तथा तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को थाने भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि पकड़े गए ट्रक तथा ट्रालियों के चालकों के पास कोई कागजात नहीं थे। ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लादे गए थे। उन्होंने कहा कि बालू के इस धंधे में अवैध रूप से सक्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें