फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हत्या की कोशिश

Tue, 14 May 2019 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल छबी लाल को जिला अस्पताल लाया गया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना/जानकीनगर। महराजगंज जिले के बैजनाथपुर गांव के एक व्यक्ति के गले पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल व्यक्ति ने अपने बयान में बताया है कि साथ लेकर आए लोगों ने उसे पहले शराब पिलाई, फिर जान लेने के लिए धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर भाग गए।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के 65 वर्षीय छविलाल गांव के दो अन्य लोगों के साथ कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के बेलवा घाट टोला आए थे। उन्होंने बताया कि साथ आए लोगों ने पहले तो शराब पिलाई और उसके बाद धारदार हथियार से गले पर प्रहार कर भाग गए।

उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल छविलाल ने अपने गांव के एक जिम्मेदार व्यक्ति सहित दो लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नेबुआ नौरंगिया थाने के एक एसआई के समक्ष इस बात का बयान भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें