फाल्ट ठीक रहा बिजली मिस्त्री करंट से झुलसा, रेफर
सेवरही। कस्बे में टाउनएरिया कार्यालय के सामने बुधवार को ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करते समय बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सेवरही सीएचसी लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुधवार की शाम करीब चार बजे टाउन एरिया कार्यालय सेवरही के सामने लगे ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा बिजली मिस्त्री छोटू पुत्र राजेंद्र अचानक करंट उतर जाने से झुलस गया। उसे सेवरही सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह बिजली मिस्त्री अजयनगर बभनौली का रहने वाला है। सेवरही सीएचसी के चिकित्सक अमित जायसवाल ने बताया कि बिजली मिस्त्री की हालत गंभीर है।