फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ व अध्यापक के बीच विवाद का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बीईओ ने भी शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

दुदही। क्षेत्र के सोरहवां पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक और बीईओ के बीच विवाद गहराता जा रहा है। शिक्षक की ओर से पूर्व में पुलिस को दी गई तहरीर के बाद बुधवार को बीईओ ने भी शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान शिक्षक संजय कुमार यादव और बीईओ रामसुयश वर्मा में विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। उसी दिन शिक्षक ने बीईओ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए अरुण कुमार ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है। बुधवार को बीईओ ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपों को जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें