लक्ष्मीगंज/तमकुहीरोड। पगारगांव के मिश्रोली टोला में सोमवार की रात झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई। जबकि उसमें रखा सामान राख हो गया। मंगलवार की दोपहर सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव में एक झोपड़ी जल गई।
पगारगांव के जयसिंह यादव ने बताया कि सोमवार देर शाम भोजन के बाद घर के सभी लगे सोने चले गए। आधी रात में झोपड़ी में आग लग गई। शोर मचाने के बाद गांव के लोग जबतक आते, उसमें बंधी गाय बुरी तरह झुलस गई और उसमें रखा सारा सामान जल गया। मंगलवार की सुबह ग्राम प्रधान अनूप चौधरी और हल्का लेखपाल आशुतोष कुमार मौके पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता दी और घटना में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को को भेजे जाने की बात बताई।
सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव के हीरा चौराहा के पास मंगलवार की दोपहर को एक झोपड़ी में अचानक लग गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की तत्परता से झोपड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस झोपड़ी में रखे खाने-पीने समेत अन्य वस्तुएं जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल जयगोविंद ने आगलगी से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।