फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगड़ी गांव में करंट से मामा-भांजे झुलसे

Wed, 03 Oct 2018 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
current
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली के लगड़ी गांव में भवन निर्माण के दौरान मामा-भांजे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों लोगों को हाटा स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के परोरवां गांव निवासी 21 वर्षीय विशाल गुप्ता की ननिहाल हाटा कोतवाली के लंगड़ी गांव में है। भवन निर्माण करा रहे मामा की मदद करने विशाल लंगड़ी गांव आया था। बुधवार को भवन निर्माण के दौरान विशाल बगल से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया।

मामा विनोद गुप्ता ने उसे लकड़ी के सहारे तार से अलग किया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। विनोद भी करंट से झुलस गए। लोगों की मदद से मामा-भांजे को हाटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से विशाल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। विनोद का हाटा में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें