फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। विद्यालय से पढ़कर शनिवार को दोपहर बाद घर लौट रही कक्षा छह की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपियों ने छात्रा को घर पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को सुबह छात्रा के घरवालों ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के घर वालों की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा के विद्यालय में ही दोनों आरोपी भी पढ़ते हैं। विद्यालय गांव से दो किलोमीटर दूर है। छात्रा विद्यालय पढ़ने के लिए रोज पैदल ही जाती है। छात्रा के घरवालों की तरफ से आरोप लगाया गया है कि शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे विद्यालय में छुट्टी होने के बाद वह घर आ रही थी। रास्ते में गांव के एक नाबालिग लड़के ने उसे साइकिल पर बैठा लिया और एकांत में गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तब तक दूसरा नाबालिग लड़का भी वहां पहुंच गया और धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही छात्रा को धमकी भी दी कि घरवालों को इसकी जानकारी देने पर उसे जान से मार देंगे। उसके बाद आरोपी भाग निकले। उधर, घर पहुंचकर छात्रा ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। उसी समय 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन आरोपी नहीं मिले। रविवार की सुबह छात्रा को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी एसओ नागेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्रा को महिला कांस्टेबल के साथ डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें