फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए पशु तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप में लदे सात पशुओं के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कुबेरस्थान। पिकअप में ठूंस कर लादे गए सात पशुओं के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पिकअप को सीज कर आरोपियों के खिलाफ 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
एसओ कुबेरस्थान अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि मंगलवार को गश्त के दौरान दुदही-पडरौना मार्ग पर पिकअप सवार दो व्यक्ति पुलिस को देख जंगल धर्मपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पिकअप से सात पशु बरामद हुए। पूछताछ में वाहन चालक की पहचान नसरुद्दीन ग्राम बनबीरपुर सेखटोलिया थाना कोतवाली के रूप में हुई। जबकि दूसरे की पहचान सनवर नट ग्राम भैरोगंज थाना भैरोगंज जिला पश्चिमी चंपारण बिहार के रूप में हुई। वे कोतवाली थाना क्षेत्र के बसहियां से पशुओं को बिहार लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपियों और पिकअप को थाने ले जाया गया। दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करते जुए जेल भेज दिया गया। जबकि पिकअप को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ पशु बरामद, तस्कर हुए फरार
पटहेरवा। क्षेत्र के मझौवा नहर पुल के पास से पुलिस ने पिकअप में लदे आठ पशुओं को बरामद किया। जबकि चालक और तस्कर भागने में कामयाब रहे। पिकअप से पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को हाईवे से मझौवा को जाने वाली सड़क पर नहर के पुल पर पिकअप में पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना पर घेरेबंदी की गई। चालक और तस्कर तो भागने में सफल रहे, लेकिन पिकअप समेत आठ पशुओं को बरामद किया गया। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें